गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इंजन में खराबी की सूचना के बाद वापस गोवा लौटना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट 6E 2102 ने मंगलवार सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद विमान के एक इंजन में खराबी की सूचना मिली. इसके बाद विमान की गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E 2102 ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी सामने आई. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी. सूत्रों के मुताबिक, इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया. विमान को सुरक्षित लैंडिंग के लिए मोपा एयरपोर्ट वापस लाया गया. फिलहाल विमान में कितने यात्री सवार थे और इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इंडिगो की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है.
गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल
By Dhallo News · September 1, 2026 at 11:31 AM IST
Original reporting: AAj TakRead original report →
Have feedback on this article?Report error or suggestion
