कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस को 21 दिन की कॉल हिस्ट्री से अहम सुराग मिले हैं. जांच के मुताबिक, हत्या से पहले बहू शालू ने पुराने नौकर विशाल से कर
ीब 30 बार और उसके पति सुब्रत ने करीब 300 बार फोन पर बात की. पुलिस इन कॉल की पड़ताल कर रही है. वहीं सुब्रत का कहना है कि विशाल उनके छोटे-मोटे काम करता था, इसलिए उससे बातचीत होती थी.
