केएल राहुल के IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की अटकलों पर अब विराम लग गया है. दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने राहुल को 'क्लच प्लेयर' बता
ते हुए अधूरे काम का जिक्र किया. इसके जवाब में राहुल ने कहा कि वह अगले सीजन का इंतजार नहीं कर सकते. इससे उनके दिल्ली के साथ बने रहने की तस्वीर साफ हो गई है.
